‘शहर की सभी हैरीटेज बिल्ंडगों पर विस्तृत जानकारी के साथ लगाए जाएं साइन बोर्ड’

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 24 Jul, 2021 01:12 AM

sign boards should be put up with detailed information

ठ्ठसलाहकार ने हैरीटेज कंजर्वेशन कमेटी की बैठक में दिए निर्देश, शहर के हैरीटेज स्वरूप के संरक्षण को लेकर की चर्चा

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): चंडीगढ़ हैरीटेज कंजर्वेशन कमेटी की 19वीं मीटिंग शुक्रवार को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शहर के हैरीटेज स्वरूप के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सलाहकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सभी हैरीटेज बिल्ंिडगों पर विस्तृत जानकारी के साथ साइन बोर्ड लगाए जाने चाहिए। साथ ही शहरवासियों को चंडीगढ़ की हैरीटेज धरोहरों के बारे में भी जागरूक किया जाना चाहिए। 

 


मीटिंग में रिपोर्ट पेश की गई
इससे पहले चीफ आर्कीटैक्ट ने मीटिंग में सभी को इस कमेटी के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। विस्तार से शहर की हैरीटेज आइटम्स, बिल्डिंग व अन्य धरोहर के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। अब तक कमेटी ने क्या काम किया है, इसे लेकर भी मीटिंग में रिपोर्ट पेश की गई। सलाहकार ने शहर के हैरीटेज स्वरूप को बनाए रखने के लिए अधिकारियों की सराहना की और भविष्य में इस पर और प्रमुखता के साथ काम करने के निर्देश दिए। 


उन्होंने हैरीटेज मामलों पर भी चर्चा की। यू.टी. गेस्ट हाऊस में हुई मीटिंग में फाइनैंस सैक्रेटरी कम सैक्रेटरी अर्बन प्लानिंग, सैक्रेटरी कल्चर, निगम कमिश्नर, एस्टेट ऑफिसर, आर्कीटैक्ट एस.डी. शर्मा, कला इतिहासकार बी.एन. गोस्वामी, चीफ इंजीनियर कम स्पैशल सैक्रैटरी, आर्कीटैक्ट दलमीत सिंह ग्रेवाल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 
हैरीटेज फर्नीचर 12 बार हो चुका नीलाम 
बता दें कि पिछले कुछ सालों में शहर के करोड़ों रुपए के हैरीटेज फर्नीचर की यू.एस.ए., यू.के., फ्रांस व जर्मनी समेत अन्य देशों में नीलामी हो चुकी है। वर्ष 2021 में अब तक कई देशों में 12 बार चंडीगढ़ का हैरीटेज फर्नीचर नीलाम हो चुका है। प्रशासन इसे रोकने के लिए कई प्रयास कर चुका है लेकिन इसमें सफल नहीं हो पा रहा है। 
प्रशासन ने शहर में लगे हैरीटेज मैनहोल ढक्कन को बदलने की प्रक्रिया भी शुरू की है, ताकि इन्हें चोरी होने से बचाया जा सके। शहर में हैरीटेज मैनहोल ढक्कन कई बार चोरी हो गए हैं, जो विदेशों में लाखों रुपए में नीलाम होते हैं। चंडीगढ़ नगर निगम ने अब इन ढक्कन की संभाल के लिए प्रयास कर रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!