Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jun, 2017 06:33 PM
सैक्टर-11 थाना पुलिस ने पीड़िता के बेटे डाक्टर क्षितिज की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
चंडीगढ़ (राणा) : बढ़ रही लूट की घटनाओं से लगता है कि शहर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आलम तो यह हो गया है कि महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लुटेरों के निशाने पर ज्यादातर महिलाएं होती हैं जिसके चलते महिलाओं को घर से निकलने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है। अबकी बार स्नैचरों के निशाने पर बुजुर्ग महिला थी। लुटेरों ने सैक्टर-15 निवासी एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। महिला काफी चिल्लाई लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। घटना के बाद बुजुर्ग ने अपने बेटे को घटना के बारे में जानकारी दी। उसने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर दी। सैक्टर-11 थाना पुलिस ने पीड़िता के बेटे डाक्टर क्षितिज की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।