सलाहकार ने की रिजर्वेशन रोस्टर मैनेजमैंट सिस्टम की शुरुआत

Edited By ashwani,Updated: 22 Oct, 2020 09:58 PM

social welfare department

कैटेगरी वाइज वैकेंसी पॉजीशन की रियल टाइम जानकारी मिलेगी

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा) : प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने वीरवार को कार्मिक और समाज कल्याण विभाग के लिए एन.आई.सी. द्वारा विकसित रिजर्वेशन रोस्टर मैनेजमैंट सिस्टम की शुरुआत की। सचिव कार्मिक एस.के. झा ने प्रणाली के संबंध में बताया कि एच.ओ.डी. को अपने डैशबोर्ड पर एस.सी./ओ.बी.सी. वर्ग की कैटेगरी वाइज वैकेंसी पॉजीशन की रियल टाइम जानकारी मिलेगी। इसे अपडेट करने के लिए शाखा प्रभारियों को तिमाही अलर्ट भी आएंगे, ताकि वह जानकारी अपडेट कर सकें।

 

इससे पहले गत जुलाई माह में प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने रिक्रूटमैंट रूल्स एंड वैकेंसी मैनेजमैंट सिस्टम लॉन्च किया था, जिसमें रिक्रूटमैंट रूल्स और रिक्तियों के अपडेशन से जुड़ी जानकारी दी गई थी। उनका कहना था कि रिजर्वेशन रोस्टर मैनेजमैंट सिस्टम रिक्तियों को भरने के लिए इस प्रक्रिया को पूरा करता है और साथ ही श्रेणीवार रिक्त पदों की जानकारी देकर भविष्य में पदोन्नति के लिए आवश्यक रोस्टर भी तैयार करता है। इससे विभागों को सीधे प्रवेश और पदोन्नति दोनों के लिए रिक्त पदों को भरने में मदद मिलेगी।
कैडर प्रबंधन में भी मदद मिलेगी
 एस.के. झा ने कहा कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इस वर्ष बड़ी संख्या में लोग प्रशासन से सेवानिवृत्त हुए हैं। अत: यह प्रणाली एच.ओ.डी. को कार्रवाई करने के लिए समय पर याद भी कराएगी कि दो साल शेष रहने के बाद भी पद नहीं भरे गए। यह विभिन्न कैडर में कैडर प्रबंधन में भी मदद करेगा। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!