चंडीगढ़ में पहली बार लगेंगे सोलर फाऊंटेन

Edited By bhavita joshi,Updated: 15 Sep, 2018 12:20 PM

solar fountain for the first time in chandigarh

मॉडल सोलर सिटी के तौर पर चंडीगढ़ को डिवैल्प करने के लिए एक नया प्रोजैक्ट जल्द ही शुरू होने वाला है।

चंडीगढ़ (विजय) : मॉडल सोलर सिटी के तौर पर चंडीगढ़ को डिवैल्प करने के लिए एक नया प्रोजैक्ट जल्द ही शुरू होने वाला है। सोलर एनर्जी को प्रोमोट करने और पर्यावरण की सुरक्षा की तरफ एक कदम आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ में जल्द ही सोलर फाऊंटेन लगाए जाने की तैयारी चल रही है।  सबसे पहले 8 किलोवॉट के सोलर फोटोवॉल्टिक पॉवर प्लांट सुखना लेक के नजदीक हाल ही में तैयार किए गए सिटी फॉरैस्ट में लगाए जाएंगे। प्रोजैक्ट ऐसा होगा कि सोलर पैनल लगेंगे सिटी फॉरैस्ट में बनाई गई झोपडिय़ों में लेकिन उसकी एनर्जी इस्तेमाल होगी यहां बनाए गए तालाबों के लिए।

चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टैक्नोलॉजी प्रोमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) की ओर से पहली बार शहर में सोलर फाऊंटेन लगाने के लिए लगभग 8 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। सोलर पैनल को तालाब के नजदीक ही बनाई गई टेढ़ी छत पर लगाया जाएगा। जिसे तालाब तीन फाऊंटेन के साथ कनैक्ट किया जाएगा।  सूत्रों के अनुसार प्रशासन इस प्रोजैक्ट को एक प्रयोग की तरह देख रहा है। सोलर फाऊंटेन के जरिए सिटी फॉरेस्ट में बनाए गए तालाबों का ऑक्सीजन लैवल बढ़ाया जाएगा। अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो ऐसे ही सोलर फाऊंटेन उन वाटर बॉडी में भी लगाए जाएंगे, जहां पर ऑक्सीजन की कमी की वजह से मछलियों के मरने की घटनाएं होती हैं।

सीवरेज के पानी का भी हल
सिटी फॉरैस्ट में कांसल से आने वाला सीवरेज का पानी सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है। वहीं, यू.टी. के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर इस एरिया को माइग्रेटरी बर्ड्स का आशियाना बनाने के इच्छुक हैं। यही वजह है कि क्रेस्ट के पूर्व सी.ई.ओ. संतोष कुमार ने सोलर फाऊंटेन के ऑप्शन पर काम किया और अब इस प्रोजैक्ट को लॉन्च किया जा रहा है। दरअसल सीवरेज का पानी यहां आने से तालाब में ऑक्सीजन का लैवल कम हो रहा है। अब सोलर फाऊंटेन लगने से ऑक्सीजन लैवल बढ़ाया जा सकेगा।

धनास के फ्लोटिंग प्लांट से मिला आइडिया
इससे पहले जब धनास की लेक में मछलियों के मरने की समस्या बढऩे लगी थी तो क्रेस्ट ने यहां फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाकर इसका हल निकाला था। दरअसल यहां भी बड़ी मछलियां इसलिए मर रही थी क्योंकि लेक का ऑक्सीजन लैवल कम हो रहा था। स्टडी करवाने के बाद जब यह बात सामने आई तो ऑक्सीजन लैवल बढ़ाने के लिए यहां फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाए गए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!