शहर में दो साइट्स पर 39 लाख की लागत से लगेंगे सोलर प्लांट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jun, 2018 12:20 PM

solar plant

सोलर एनर्जी की फील्ड में शहर को पूर्ण सक्षम बनाने की दिशा में जल्द दो नए प्रोजैक्ट शुरू होंगे।

चंडीगढ़(विजय) : सोलर एनर्जी की फील्ड में शहर को पूर्ण सक्षम बनाने की दिशा में जल्द दो नए प्रोजैक्ट शुरू होंगे। चंडीगढ़ रिन्यूअबल एनर्जी एंड साइंस एंड टैक्नोलॉजी प्रोमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) द्वारा शहर की दो साइट्स में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। 

पहला प्रोजैक्ट सैक्टर-43 के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कांप्लैक्स की छत में लगेगाा, जो 50 किलोवॉट का होगा। दूसरा प्रोजैक्ट सैक्टर-38 के जन शिक्षण संस्थान में शुरू होगा। यहां 6 किलोवॉट का प्लांट लगाने की प्लानिंग की गई है। इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स के लिए करीब 39 लाख रुपए की अनुमानित राशि तय की गई है। क्रेस्ट ने इन दोनों ही इमारतों में सोलर प्लांट लगाने के लिए टैंडर जारी कर दिया है। 

दरअसल मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी (एम.एन.आर.ई.) द्वारा चंडीगढ़ को 2022 तक दिए गए 50 मैगावॉट के टारगेट को पूरा करने के लिए क्रेस्ट द्वारा सभी सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। जल्द इन दोनों साइट्स में सोलर प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

प्राइवेट मकानों से कम रिस्पांस :
चंडीगढ़ प्रशासन को सोलर एनर्जी जनरेट करने के अपने सभी टारगेट पूरे करने हैं तो प्राइवेट घरों को भी इस अभियान में शामिल करना होगा। फिलहाल प्राइवेट घरों से उम्मीद के अनुसार रिस्पांस नहीं मिल रहा है। करीब 1600 मकानों ने ही क्रेस्ट के पास सोलर प्लांट लगाने के लिए अप्लाई किया है, जबकि क्रेस्ट द्वारा शहर में कईं जगह कैंप लगाकर सोलर के फायदों के बारे में लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!