Edited By ,Updated: 11 Jan, 2017 09:44 AM
सैक्टर-16 अस्पताल में बहन की सर्जरी होने के बाद वार्ड में शिफ्ट करवाने आई एक महिला का पर्स लिफ्ट में चोरी हो गया।
चंडीगढ़ (कुलदीप): सैक्टर-16 अस्पताल में बहन की सर्जरी होने के बाद वार्ड में शिफ्ट करवाने आई एक महिला का पर्स लिफ्ट में चोरी हो गया। महिला ने वारदात के समय लिफ्ट में मौजूद एक महिला व उसके बच्चे पर शक जताया है। पीड़िता की शिकायत पर सैक्टर-17 थाना पुलिस ने डी.डी.आर. दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता सैक्टर-37 निवासी रागिनी ने बताया कि जी.एम.एस.एच.-16 में उसकी बहन मीनाक्षी की सर्जरी हुई। बहन से मिलने के बाद वह लिफ्ट से नीचे आ रही थी कि इस दौरान उसमें एक महिला व उसका बच्चा भी था। जब वह लिफ्ट से बाहर निकली तो बैग से पर्स गायब था। शिकायतकर्ता ने बताया कि पर्स में यू.एस. डालर, हीरे के टॉप्स व 28 हजार कैश था। पुलिस ने अस्पताल के बाहर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स से महिला व बच्चे के हुलिये के बारे में पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला व बच्चे का स्कैच तैयार किया जाएगा।