Edited By Priyanka rana,Updated: 06 Mar, 2020 12:11 PM
पत्नी पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार हुए डी.एस.पी. अतुल सोनी को फेज-8 थाना पुलिस रोपड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।
मोहाली(राणा) : पत्नी पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार हुए डी.एस.पी. अतुल सोनी को फेज-8 थाना पुलिस रोपड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। सोनी ने मोहाली कोर्ट में 2 मार्च 2020 को सरैंडर किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेज दिया था।
जिसके बाद मोहाली पुलिस ने डी.एस.पी. सोनी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। जिसके बाद 5 मार्च को मोहाली पुलिस ने सोनी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मोहाली कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
वहीं फेज-8 थाना प्रभारी रजनीश चौधरी ने बताया कि अतुल सोनी से पूछताछ की जा रही है, कि उसके घर से जो 32 बोर पिस्टल बरामद हुई थी वह उसने किससे और कहां से खरीदी थी। सोनी के खिलाफ पुलिस ने सैक्शन- 307,323, 498-ए आई.पी.सी. व 25 आम्र्स एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज है।
यह दी थी पुलिस को शिकायत :
19 जनवरी 2020 को सैक्टर-68 में रहने वाले डी.एस.पी. अतुल सोनी की पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की थी, जिसके बाद पुलिस को इंगलिश में शिकायत लिखकर सुनिता सोनी ने खुद पुलिस को दी थी। जिसमें उसने कहा था कि उसके पति ने उस पर गोली चलाई है और उसके बाद खुद ही उसने पुलिस को 32 बोर पिस्टल भी दी थी।