‘खेलो इंडिया’ में चंडीगढ़ के 89 खिलाड़ी लेंगे भाग, ये खिलाड़ी करेेंगे शहर का प्रतिनिधित्व

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 11:51 AM

sports

खेल मंत्रालय की ओर से ग्रॉस रूट पर स्पोर्ट्स को प्रोमोट करने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया’ का आयोजन दिल्ली में 31 जनवरी से 8 फरवरी तक किया जाएगा।

चंडीगढ़(लल्लन) : खेल मंत्रालय की ओर से ग्रॉस रूट पर स्पोर्ट्स को प्रोमोट करने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया’ का आयोजन दिल्ली में 31 जनवरी से 8 फरवरी तक किया जाएगा। 

 

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम और खिलाडिय़ों का चयन शहर के शिक्षा विभाग व एसोसिएशन की ओर से नहीं किया जाएगा, बल्कि नैशनल स्कूल गेम्स में पदक जीतने वाली टीम व खिलाडिय़ों को इस खेल में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। 

 

इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में 2 टीमें फैडरेशन तथा 1 टीम मेजबान की होगी लेकिन उस टीम का चयन भी ‘खेलो इंडिया’ कमेटी करेगी। ऐसे में इस प्रतियोगिता में सिर्फ योग्य टीम व खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। कमेटी की ओर से टीम इवैंट में 8 टीमें तथा एकल में भी 8 खिलाड़ी भाग लेंगे।

 

कमेटी की ओर से इस बार 63वीं स्कूल नैशनल गेम्स में पहले चार स्थान पर रहने वाली टीम को खेलो इंडिया के टीम इवैंट में भाग लेने के लिए चयन किया गया है। जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के 89 खिलाड़ी व 25 आफिसर भाग ले रहे हैं। यह टीम दिल्ली के लिए 29 जनवरी को चंडीगढ़ से रवाना होगी। 

 

ग्रॉस रूट पर प्रोमोट करने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया’ की शुरूआत की गई है। प्रतियोगिता में खेलो इंडिया की कमेटी ने अंडर-17 में बास्केटबाल, हॉकी, वालीबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, कबड्डी व खो-खो को शामिल किया है लेकिन चंडीगढ़ की ओर से लड़कों व लड़कियों की टीम हॉकी इवैंट प्रतियोगिता में भाग लेगी, वही बैडमिंटन प्रतियोगिता के डबल में भी चंडीगढ़ की टीम भाग ले रही है। 

 

बाकी किसी भी टीम इवैंट में चंडीगढ़ को एंट्री नहीं मिली हैं। इसे आप अनुमान लगा सकते हैं कि चंडीगढ़ में खेल कहा पर स्टैंड कर रहा हैं। वही शहर के खिलाडिय़ों ने एकल वर्ग में कई खेलो में भाग ले रहे हैं। 

 

शिक्षा विभाग के पास चयन करने का कोई अधिकार नहीं :
स्कूल नैशनल गेम्स के लिए चयन को लेकर शिक्षा विभाग पर चयन प्रक्रिया को लेकर विवाद उठता रहा है लेकिन ‘खेलो इंडिया’ में टीम चयन को लेकर विवाद की कोई संभावना नहीं है। जो खिलाड़ी अच्छा खेलेगा उसी को खेलने का मौका मिलेगा। खेल मंत्रालय की ओर से इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

 

ये खिलाड़ी करेेंगे शहर का प्रतिनिधित्व :

जानकारी के अनुसार ‘खेलो इंडिया’ में एकल वर्ग में शहर के खिलाडिय़ों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है, जिस कारण एकल वर्ग में शहर के कई खिलाड़ी चयनित हुए हैं। 
 

क्रम संख्या    खेल                 खिलाडियों के नाम 
    1.           आर्चरी              गुरमेहर कौर 
    2.           वेट लिफ्टिंग     जसकिरत सिंह ,लड़कियों में श्रुति, रोशनी, गुजन शर्मा, हिमांशी
                                                                                     
    3.          शूटिंग               खुश धवन, सूर्य प्रताप सिंह, उदयवीर, विजयवीर व लड़कियों में रीना
        
    4.        बैडमिंटन डबल     हर्शिल तिवारी व गुरबख्श सैणी
    5.        बॉक्सिंग              कवि कुमार, प्रवीन सिंह,  गुरप्रीत चौधरी, यौनम कंबोज, पार्थ सचदेवा व सौरव तथा लड़कियों के वर्ग में सिमरन,
                                         अर्शदीप, कोमल, श्रेया, इबादत, भावना रानी तथा जशमीन कंबोज 
      

 6.        एथलैटिक्स            साहिब टंडन, कर्मजीत सिंह गिल व खुशी राणा
        
  7.    स्वीमिंग                   लीजा फोगाट
  8.   कुश्ती में                    सुरदीप सिंह, साहिल, हितेश, दीपक, कपिल तथा रितिक का नाम      
           

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!