Edited By Priyanka rana,Updated: 24 Jan, 2019 10:05 AM
सेंट पीटर स्कूल सैक्टर-37 में इनकम टैक्स डिपार्टमैंट ने रेड की। यह रेड दोपहर में शुरू हुआ जो कि देर रात तक चल रहा था।
चंडीगढ़(रश्मि) : सेंट पीटर स्कूल सैक्टर-37 में इनकम टैक्स डिपार्टमैंट ने रेड की। यह रेड दोपहर में शुरू हुआ जो कि देर रात तक चल रहा था। सूत्रों की मानें तो यह रेड स्कूल की ओर से इनकम टैक्स जमा नहीं करवाने के कारण हुई है। स्कूल ने करीब 10 सालों से टैक्स नहीं भरा है।
जिसके बाद डिपार्टमैंट यह कार्रवाई की है। यहां यह भी बताने योग है कि स्कूल के पास माइनोरिटी स्टेटस है जबकी स्कूल कोटे के तहत स्टूडैंट्स को एडमिशन भी नहीं देता ऐसे सबूत मिलने के बाद यह रेड हुई है। सूत्रों की मानें तो इसी तरह की एक रेड मोहाली के एक स्कूल में भी चल रही है जो कि वीरवार सुबह तक जारी रहने की उम्मीद है।