55 टीचरों को स्टेट अवॉर्ड से किया सम्मानित

Edited By Priyanka rana,Updated: 06 Sep, 2019 12:35 PM

state award

आज अध्यापक दिवस के मौके पर पंजाब के शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने राज्य स्तरीय समागम के दौरान पंजाब के 55 अध्यापकों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया और स्मार्ट स्कूल की पॉलिसी भी जारी की।

मोहाली(नियामियां) : आज अध्यापक दिवस के मौके पर पंजाब के शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने राज्य स्तरीय समागम के दौरान पंजाब के 55 अध्यापकों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया और स्मार्ट स्कूल की पॉलिसी भी जारी की। 

इस मौके उन्होंने विशेष जरूरतों वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिन्होंने आबूधाबी में हुए विश्व स्तरीय मुकाबलों में इनाम जीते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीधी प्रत्यक्ष भर्ती वाले 1933 हैड टीचरों और सैंटर हैड टीचरों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू की। 

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के ऑडिटोरियम में अध्यापकों को संबोधित करनते हुए सिंगला ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और इन्होंने ही आगे देश की बागडोर संभालनी है जिस करके इनकी बुनियाद को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। स्टेट अवॉर्ड प्राप्त करने वाले अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने नई खेल नीति जल्द बनाने की बात भी कही।

सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार ने इस मौके पर कहा 55 अध्यापकों को स्टेट अवॉर्ड और 17 प्रशंसा पत्र भी दिए गए। स्टेट अवॉर्ड पाने वाले अध्यापकों में आशू विशाल (अमृतसर), बलराज सिंह (अमृतसर), भूपिन्दर सिंह (अमृतसर), जसविंदर सिंह (अमृतसर), मनदीप कौर बल (अमृतसर), रवींद्र पाल सिंह (बरनाला), संजीव कुमार (बरनाला), सिमरदीप सिंह (बरनाला), सुरिंदर सिंह (बठिंडा), रजिन्दर कुमार (फरीदकोट), जसप्रीत सिंह (फतेहगढ़ साहिब), रूबी खुल्लर (फतेहगढ़ साहिब), बृज मोहन (फाजिल्का) ओम प्रकाश (फाजिल्का), प्रवीण लता (फाजिल्का), पवन कुमार (फाजिल्का) सुरिंदर नागपाल (फाजिल्का), गुरजीत सिंह (फिरोज़पुर), जगदीप सिंह (फिरोजपुर), महिंदर सिंह (फिरोजपुर), उमेश कुमार (फिरोजपुर), राजविंदर पाल कौर (गुरदासपुर), कुलदीप सिंह (होशियारपुर), रमनदीप सिंह (होशियारपुर), मनजिंदर कौर (जालंधर), जसविंदर पाल (कपूरथला), अशोक कुमार (मानसा), गुरनायब सिंह (मानसा), जगजीत सिंह (मानसा), जसमीत सिंह (मानसा), मक्खन सिंह (मानसा), परविंदर सिंह (मानसा), सतपाल सिंह (मानसा), वनीत कुमार (मानसा), चरण सिंह (मोगा), अशोक कुमार (मुक्तसर), सुरिंदर सिंह (मुक्तसर), अमरजोत सिंह (पटियाला), अवतार सिंह (पटियाला), डॉ. रजनीश गुप्ता (पटियाला), प्रगट सिंह (पटियाला), पूनम गुप्ता (पटियाला), प्रभदीप कौर (रूपनगर), विकास वर्मा नंगल (रूपनगर), शरणजीत कौर (एस.ए.एस.), चरण सिंह (संगरूर), प्रवीन कुमार (संगरूर), जसवीर सिंह जी.पी.एस. फेज-9 (मोहाली) शामिल हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!