Edited By ,Updated: 25 Aug, 2016 09:10 AM
पंजाब सरकार में पूर्व चीफ पार्लियामेंट्री सैक्रेटरी बी.जे.पी. नेता राज खुराना से जुड़े 1.5 करोड़ रुपए रिश्वत मामले में शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह ने बुधवार को सी.बी.आई. की विशेष कोर्ट में बयान दर्ज करवाए।
चंडीगढ़, (बृजेन्द्र): पंजाब सरकार में पूर्व चीफ पार्लियामेंट्री सैक्रेटरी बी.जे.पी. नेता राज खुराना से जुड़े 1.5 करोड़ रुपए रिश्वत मामले में शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह ने बुधवार को सी.बी.आई. की विशेष कोर्ट में बयान दर्ज करवाए।
इससे पहले कई पेशियों पर कोर्ट में पेश न होने पर उसके 3 बार गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। जिसे लेकर सी.बी.आई. ने उसे गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को उसे जमानत मिली थी। मनप्रीत सिंह के पूरे बयान दर्ज नहीं हो सके।
अपनी स्टेटमैंट में मनप्रीत ने कहा कि वह केस दर्ज होने से पहले आरोपी भाग सिंह से कभी पहले नहीं मिला था। उसे पहली बार कोर्ट में ही देखा था। साथ ही कहा कि सह आरोपी दविंद्र सिंह के साथ उसने काफी समय सेल बिजनैस किया था।
बचाव पक्ष ने मामले में दिखाई गई वीडियो में दावा किया कि दविंद्र सिंह उसमें कथित रिश्वत लेते नजर नहीं आ रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी। राज खुराना को सी.बी.आई. ने मनप्रीत सिंह की शिकायत पर 1.50 करोड़ रुपए रिश्वत के आरोपों में 5 मई, 2011 को गिरफ्तार किया था।
उनके अलावा फम्र्स एंड सोसायटीज डिपार्टमैंट ऑफ पंजाब के पूर्व ऑफिशियल ऑफ रजिस्ट्रार दविंद्र सिंह गिल तथा पंजाब के पूर्व मंत्री स्वर्णा राम के पर्सनल असिस्टैंट भाग सिंह को भी इस करप्शन केस में दबोचा गया था। इन तीनों के खिलाफ सी.बी.आई. स्पैशल कोर्ट ने अगस्त, 2013 में करप्शन एक्ट समेत आपराधिक साजिश रचने की सैक्शंस में चार्ज फ्रेम कर ट्रायल शुरू किया था।