Edited By pooja verma,Updated: 07 Jan, 2020 04:09 PM
सरकार ने भले ही लोगों को सुविधा देने के लिए नगरों में सेवा केंद बनाए हैं .
नयागांव (मुनीष जोशी): सरकार ने भले ही लोगों को सुविधा देने के लिए नगरों में सेवा केंद बनाए हैं, लेकिन यह सेवा केंद्र लोगों की सेवा करने की जगह उन्हें दुविधा में डाल रहे हैं, ऐसा एक मामला कुराली में देखने को मिला, जहां एक व्यक्ति की ओर से बर्थ सर्टिफिकेट के लिए सेवा केंद्र में अप्लाई किया गया, लेकिन सेवा केंद्र में उसको नॉन अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट थमा दिया गया, जिसको लेकर व्यक्ति परेशान हुआ।
पुराना बर्थ सर्टीफिकेट भी लगा रखा था साथ
चंचल कुमार ने सभी डॉक्यूमैंट्स सहित सेवा केंद्र में अप्लाई किया था जहां से उन्हें नॉन अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट दे दिया, जिसके बाद उन्होंने दूसरी बार फिर सेवा केंद्र में अप्लाई किया। इस बार जो सर्टिफिकेट मिला, उसमें उनका और उनकी माता का नाम गलत लिखा था।
चंचल ने बताया कि पहले अप्लाई करने के लिए 10 दिन बाद नॉन अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट थमा दिया फिर अप्लाई किया तो 15 बाद गलत नाम का सर्टिफिकेट थमा दिया गया। चंचल ने बताया कि सेवा केंद्र लोगों को सेवा की जगह दुविधा में डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से पुराना बर्थ सर्टिफिकेट भी साथ लगा रखा था, इसके बावजूद उनको सेवा केंद्र ने सही सर्टिफिकेट नहीं मिला।