Edited By bhavita joshi,Updated: 05 Nov, 2018 09:20 AM
7वीं की छात्रा को युवक बहला फुसलाकर सहारनपुर ले गया और वहां उससे रेप किया।
पंचकूला(चंदन): 7वीं की छात्रा को युवक बहला फुसलाकर सहारनपुर ले गया और वहां उससे रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है व सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पंचकूला की 7वीं की छात्रा को आरोपी असीफ खान सहारनपुर ले गया था। सैक्टर-19 चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। उसे उसके मामा के घर सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।