Edited By pooja verma,Updated: 30 Sep, 2019 02:27 PM
ऑनलाइन मनी ट्रांसफर के लेन-देन के चलते हर रोज धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहते हैं।
खरड़ (रणबीर): ऑनलाइन मनी ट्रांसफर के लेन-देन के चलते हर रोज धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहते हैं। ऐसी ही एक ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए चंडीगढ़ यूनिर्वसिटी घडूयां का छात्र है। नागपुर महाराष्ट्र निवासी अश्विन दिवाकर नंदनावर ने बताया कि उसका नागपुर में स्थित बैंक ऑफ बढ़ोदा में खाता है। उसने कुछ दिन पहले अपने एक दोस्त के खाते में एक हजार रूपए ट्रांसफर करने के लिए गूगल-पे एप्प डाउनलॉड किया था।
जिसके बाद उसने इस एप्प से पैसे भेजने की कोशिश की लेकिन उस समय उसके खाते से एक हजार रूपए कट गए। उसके दोस्त के खाते में ट्रांसफर नहीं हुए। इस संबंध में उसने संबंधित बैंक से संपर्क किया तो उसे आश्वासन दिया कि कुछ दिनों के बाद उसके पैसे वापिस आ जाएंगे। अश्विन के अनुसार एक सप्ताह बाद उसने फिर से बैंक में संपर्क कि तो उसे फिर से कहा गया कि कुछ दिन इंतजार करें। इसी बीच उसने गूगल-पे एप्प ग्राहक सेवा अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि बैंक से ही संर्पक करें। इसके बाद उसे एक व्यक्ति की काल आई।
जिसने उसे एक ऐप्लीकेशन डाऊनलोड कर उसे फोलो करने के लिए कहा जिस पर विश्वास कर उसने जैसा कहा वैसा किया लेकिन उसके खाते उसके खाते से 76 हजार निकल गए। उसके बाद उक्त व्यक्ति ने अश्विन के मुताबिक कोई जवाब नहीं दिया। अश्विन ने इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस जांच कर रही है।