PU छात्रसंघ चुनाव : इस बार भी गर्ल कैंडीडेट, SFS ने प्रैजीडैंट पद पर प्रिया को उतारा मैदान मेें

Edited By Priyanka rana,Updated: 02 Sep, 2019 10:48 AM

student union election

पंजाब यूनिवर्सिटी में आगामी 6 सितम्बर को होने वाले छात्रसंघ चुनावों में कुछ पार्टियों के उम्मीदवार एक ही पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। ये उम्मीदवार तीन अलग-अलग पदों पर चुनावी मैदान में कूदे हैं।

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी में आगामी 6 सितम्बर को होने वाले छात्रसंघ चुनावों में कुछ पार्टियों के उम्मीदवार एक ही पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। ये उम्मीदवार तीन अलग-अलग पदों पर चुनावी मैदान में कूदे हैं। 

PunjabKesari

एस.एफ.एस. की प्रैजीडैंट पद पर खड़ी उम्मीदवार प्रिया स्टूडैंट काऊंसिल के चुनावों में टक्कर में है और सोई, एन.एस.यू.आई. और ए.बी.वी.पी. को प्रैजीडैंट के पद कड़ी टक्कर दे सकती है, जबकि अन्य उम्मीदवारों की जीत उनकी कैंपस में मजबूत पकड़ पर निर्भर करती है। 

PunjabKesari

सत्र 2018 में एस.एफ.एस. ने प्रैजीडैंट पद पर चुनाव जीता था। उस समय भी एस.एफ.एस. की ओर से गर्ल स्टूडैंट अध्यक्ष के तौर पर लगाई गई थी। इस बार भी गर्ल स्टूडैंट ही अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेगी। एस.एफ.आई. ने वाइस प्रैजीडैंट के पद पर गर्ल को ही उतारा है।

कोड वर्ड में की जा रही कैंपेनिंग :
रविवार को स्टूडैंटस ने अपने पोस्टरों के साथ कोड नंबर के साथ कैंपेनिंग शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स अपनी पार्टी के उम्मीदवार के साथ कोड नंबर के साथ भी कैंपेनिंग कर रहे हैं। 

PunjabKesari

यानि अगर एन.एस.यू.आई. का कोड 2244 तो पहला अक्षर 2 प्रैजीडैंट, दूसरा अक्षर 2 अध्यक्ष पद, तीसरा अक्षर 4 जनरल सैक्रटरी और चौथा अक्षर 4 ज्वाइंट सैक्रेटरी को प्रैजैंट करता है। स्टूडैंट्स यूनियनें कैंपेनिंग में अपने कोड वर्ड इसलिए बताती हैं, जिससे अगर कोई उम्मीदवार का नाम भी ध्यान रखे तो कोड वर्ड के साथ उनको वोट डाल सकता है।

पार्टी                              कोड वर्ड
एन.एस.यू.आई.              2244
सोई                              1312 (सोई+आई.एस.ए.+पुसू+हिमसु+एच.पी.एस.यू)
ए.बी.वी.पी.                    3125 (ए.बी.वी.पी.+इनसो+एच.पी.एस.यू.)
एस.एफ.एस.                  4 (प्रैजीडैंट पद)    

एस.एफ.आई.                 4 (वाइस प्रैजीडैंट)
सोपू                             3 (ज्वाइंट सैक्रेटरी)

एस.एफ.एस. (कोई गठजोड़ नहीं) प्रैजीडैंट :
संगरूर की प्रिया कैमिस्ट्री विभाग से पी.एचडी. कर रही हैं। वह कैंपस में 2011 से हैं। पी.यू. से उन्होंने बी.एससी., एम.एससी. की है। 2014 में एस.एफ.एस. में वह हॉस्टल की सैके्रटरी बनी थीं। पिता जीवन गर्ग ट्रांसपोर्ट एडवाइजर हैं।

प्रिया            कैमिस्ट्री विभाग
उम्र              26 वर्ष     
शौक             लिटे्रचर पढऩा 
पॉॅलीटिक्स    पॉलीटिक्स में नहीं जाना, लोगों के लिए काम करना है। 
एजैंडा          यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की भर्ती हो, रिसर्च स्कॉलर से पढ़ाने का बोझ कम हो। 
 कोई पॉलीटिकल बैकग्राऊंड नहीं

एस.एफ.आई. (शबाना अंसारी) वाइस प्रैजीडैंट :
डेराबस्सी की शबाना थ्री ईयर लॉ की स्टूडैंट हैं। शबाना ने ग्रैजुएशन एम.सी.एम. कॉलेज से की है। पिता गुलजार अंसारी एक दर्जी हैं। वह एस.एफ.आई. से कुछ समय पहले ही जुड़ी हैं। लेकिन एस.एफ.आई. की आइडियोलॉजी के बार में उन्होंने काफी स्टडी की है।

शबाना अंसारी    थ्री ईयर लॉ
उम्र                  22 वर्ष     
शौक               योगा, साईकिलिंग,रनिंग,
पॉॅलीटिक्स      पॉलीटिक्स में नहीं जाना, ज्यूडिशरी में जाना है 
एजैंडा             मैस में खाने की चैकिंग, पी.यू. में स्थाई फैकल्टी, पी.यू. रैकिंग में सुधार करने के लिए काम करना और हॉस्टल अलॉटमैंट को लेकर पारदर्शिता 
 कोई पॉलीटिकल बैकग्राऊंड नहीं।

सोपू (कर्मबीर सिंह) ज्वाइंट सैक्रेटरी
फिरोजपुर के कर्मबीर अंसारी फिजीकल एजुकेशन के स्टूडैंट हैं। वह पी.यू. में दो वर्षों से हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी स्टूडैंट्स मुद्दों उठाने वाली है। पॅालीटिकल पार्टी से जुड़कर हमें नहीं चलना है। पिता सुखविंद्र सिंह किसान हैं।

कर्मबीर सिंह     फिजीकल एजुकेशन 
उम्र                 24 वर्ष     
शौक               दोस्तों से बातें शेयर करना 
पॉॅलीटिक्स      पॉलीटिक्स में नहीं जाना, 
एजैंडा            लड़कियों की सिक्योरिटी बढ़ाई जाए, स्टूडैंट्स की हर शिकायत सीधे वी.सी. या डी.यू.आई. तक पहुंचे, इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल चलाया जाना चाहिए।
कोई पॉलीटिकल बैकग्राऊंड नहीं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!