नगर निगम के स्टडी टूर पर आएगा 30 लाख तक का खर्चा

Edited By Priyanka rana,Updated: 08 Dec, 2019 04:02 PM

study tour

नगर निगम के पार्षदों-अधिकारियों ने स्टडी टूर का कार्यक्रम बना लिया है। हाल ही में लेह-लद्दाख के चार दिवसीय धार्मिक टूर का मामला शांत भी नहीं हुआ था

चंडीगढ़(राय) : नगर निगम के पार्षदों-अधिकारियों ने स्टडी टूर का कार्यक्रम बना लिया है। हाल ही में लेह-लद्दाख के चार दिवसीय धार्मिक टूर का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि निगम ने इस महीने में केरल, कोलकाता के स्टडी टूर की योजना भी बना ली है। इस टूर पर तीस लाख रुपए तक का अनुमानित बजट बताया जा रहा है।

निगम को हाल ही में तिमाही किस्त, और सड़कों की रिपेयर के अलग से पैसे की मंजूरी मिली है। लेकिन सिविक बॉडी ने टूर का प्रोग्राम बनाने में जरा भी संयम नहीं बरता। इतना तय है कि आने वाले दिनों में निगम और टूर पर जाने वाले पार्षदों की किरकिरी होना तय है। हालिया लेह-लद्दाख का टूर खासा विवादों में रहा था।

स्टडी टूर का कार्यक्रम तय होने के साथ ही अब पार्षदों को निगम की ओर से फोन भी किए जा रहे हैं। हालांकि उन्हें यह नहीं पता कि यह स्टडी टूर स्मार्ट सिटी, पानी, सीवरेज, सड़क में से किस विषय पर आधारित होगा। पूछे जाने पर स्पष्ट जवाब नहीं दिए जा रहे हैं। निगम का 21 दिसम्बर से दो चरणों में टूर पर जाने का कार्यक्रम है।

कांग्रेसी पार्षद सतीश कैंथ ने सवाल किया यह स्पष्ट नहीं किया गया कि टूर किस विषय पर होगा। उनका कहना है कि बिना जानकारी लिए वह कोई फैसला नहीं लेंगे। उनका यह भी तर्क है कि अतीत में भी टूर लगते रहे हैं।

स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरैक्टर कमेटी में पार्षदों को जगह नहीं :
वहीं, उनका यह भी कहना है कि मेयर की नाकामी की वजह से आज तक स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरैक्टर्स की कमेटी में जनता के चुने हुए पार्षदों को जगह तक नहीं मिल सकती है, उनका तर्क है कि जनता से सीधा संवाद हम लोगों का होता है, हमारे जरिए ही स्मार्ट सिटी के तमाम प्रोजैक्ट की जानकारी पब्लिक को सही तरीके से पहुंचाई जा सकती है। उनका कहना है कि एक वर्ष में प्रोजैक्ट को लेकर सही मायने में क्या प्रगति रही कोई जानकारी नहीं है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!