Edited By bhavita joshi,Updated: 16 Jun, 2019 12:48 PM
सैक्टर-104 में शुक्रवार रात को प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी से झगड़े के बाद घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मोहाली(कुलदीप): सैक्टर-104 में शुक्रवार रात को प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी से झगड़े के बाद घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर अमित कंधारी की पत्नी खुशी पर अमित के भाई सुमित के बयानों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अमित के ससुर जोगिन्द्रपाल समेत अन्य पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। खुशी को शनिवार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पत्नी और ससुरालियों से तंग था अमित: मृतक के भाई सुमित ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अमित पत्नी और ससुराल परिवार से बहुत परेशान रहता था। ससुराल वाले उससे झगड़ा करते रहते थे। पिछले कई दिन से उसकी भाभी अपने मायके गई हुई थी और वापस आने पर उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था।
इस दौरान उसने अपने पति अमित कंधारी को धमकियां देनी शुरू कर दी थी। कुछ समय बाद वह अपनी बेटी के साथ घर से बाहर आ गई और अमित ने घर का दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी खुशी, ससुर जोगिन्द्रपाल तथा अन्य ससुराल पारिवारिक मैंबरों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमित के ससुराल वाले जालंधर के रहने वाले हैं।