Edited By Priyanka rana,Updated: 20 Jul, 2019 10:09 AM
नगर निगम के वार्ड नंबर 6 के गांव बी.सी. डब्ल्यू. सूरजपुर में एक शख्स ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली।
पिंजौर(रावत) : नगर निगम के वार्ड नंबर 6 के गांव बी.सी. डब्ल्यू. सूरजपुर में एक शख्स ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने उसे पंचकूला सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। वहां देर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अमरावती चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पत्नी को फोन पर कहा, अपना और बेटे का ख्याल रखना :
पुलिस को दिए बयान में मृतक चमन लाल (36) की पत्नी गुरप्रीत कौर ने बताया कि उसका पति चमन लाल लकड़ी का काम करता था। चमन पिछले कुछ समय से काम न मिलने के कारण परेशान था। गुरप्रीत ने बताया कि वीरवार को उसने कहा कि वह किसी काम से पिंजौर जा रहा है। जाते समय वह बेटे प्रिंस को स्कूल छोड़ गया। वह खुद भी काम पर चली गई।
मृतक की मां रामप्यारी ने पुलिस को बताया कि पौने 10 बजे चमन वापस घर आया और कहा कि हैल्मेट लेने आया हूं। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। बाद थोड़ी देर बाद चमन की पत्नी गुरप्रीत अपने काम से भागते हुए आई और उसने रामप्यारी को बताया कि उसको चमन का फोन आया था और उसने उसे बताया कि उसने जहर खा लिया है।
अब गुरप्रीत अपना और बेटे प्रिंस का ख्याल रखना। जब वे उसके कमरे में पहुंची तो चमन उल्टियां कर रहा था। आस-पड़ोस के लोग चमन को लेकर पंचकूला सामान्य अस्पताल में लेकर गए। वहां से उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।