Edited By Priyanka rana,Updated: 07 Sep, 2019 01:15 PM
शहर के सैक्टर-42 अटावा स्थित एक होटल में शनिवार को एक लड़का और एक लड़की के फंदे में लटकने का मामला सामने आया है।
चंडीगढ़ : शहर के सैक्टर-42 अटावा स्थित एक होटल में शनिवार को एक लड़का और एक लड़की के फंदे में लटकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक ही दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगा रखी थी।
लड़का और लड़की दोनों बीते शुक्रवार को इस होटल में आए थे और यहां रुकने के लिए एक कमरा लिया था। वहीं शनिवार सुबह जब काफी देर तक इनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुँच जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों को लटके पाया गया।