Edited By Priyanka rana,Updated: 15 Sep, 2019 10:52 AM
मोबाइल फोन न देने से खफा 14 वर्षीय किशोर ने रामदरबार स्थित अपने घर में पंखे से फंदा लगा लिया।
चंडीगढ़(सुशील) : मोबाइल फोन न देने से खफा 14 वर्षीय किशोर ने रामदरबार स्थित अपने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची सैक्टर-31 थाना पुलिस ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
पुलिस ने बताया कि 14 साल का किशोर राम दरबार में अपने परिवार के साथ रहता था। वह काफी समय से मोबाइल फोन लेने की जिद कर रहा था। उसके घर वाले उसकी यह मांग पूरी नहीं कर रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार रात को फिर से उसने परिजनों को मोबाइल लेने के लिए कहा लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। इस पर उसने कमरे में जाकर पंखे के साथ फंदा लगा लिया।