Edited By Priyanka rana,Updated: 28 Nov, 2019 11:30 AM
बलटाना क्षेत्र में 2 लोगों ने आत्महत्या कर ली। एक प्रवासी महिला और दूसरे मामले में एक शख्स ने अपनी पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर ली।
जीरकपुर(गुरप्रीत) : बलटाना क्षेत्र में 2 लोगों ने आत्महत्या कर ली। एक प्रवासी महिला और दूसरे मामले में एक शख्स ने अपनी पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एक मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज सहायक इंस्पैक्टर भिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि 27 वर्षीय हरजिंदर सिंह निवासी मॉडर्न एन्क्लेव ने घर में किसी बात को लेकर आत्महत्या कर ली।
दोनों में हुआ था झगड़ा :
पुलिस को मृतक की माता परमजीत कौर निवासी गांव बडूंगर, पटियाला ने बताया कि उसके बेटे की आठ साल पहले अमनजौत कौर से लव मैरिज हुई थी। उनके दो बच्चे एक लड़का और लड़की हैं। शादी के बाद से ही उसकी बहू उनके बेटे को परेशान कर रही थी। बीती शाम उसकी नानी का भोग था। जहां पर वह अपनी पत्नी को साथ ले जाना चाहता था लेकिन वह नहीं गई।
इस कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिससे परेशान होकर उनके बेटे ने खुदकुशी कर ली। मृतक डी.जे. का काम करता था। पुलिस ने मृतक की पत्नी अमनजोत कौर के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला एक स्थानीय स्कूल में टीचर है। पुलिस आरोपी महिला को कल कोर्ट में पेश करेगी।
महिला ने फंदा लगाकर जान दी :
दूसरे मामले में पीर बाबा रोड पर किराए पर रहने वाली 24 वर्षीय प्रवासी महिला बटौला ने आज सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतका का पति सुबह से ही गायब है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के माता-पिता को सूचित कर दिया है। उनके आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।