तेज बारिश के कारण सुखना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा

Edited By pooja verma,Updated: 01 Oct, 2019 10:42 AM

sukhana s water level reached the danger mark due to heavy rain

चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के बाद सुखना झील के जलस्तर में तेजी से बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को सुखना का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया। सुखना का जलस्तर रविवार को 1162.80 फीट तक था जो सोमवार को 1162.90 तक पहुंच गया। 1163...

चंडीगढ़ (साजन): चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के बाद सुखना झील के जलस्तर में तेजी से बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को सुखना का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया। सुखना का जलस्तर रविवार को 1162.80 फीट तक था जो सोमवार को 1162.90 तक पहुंच गया। 1163 फीट का मार्क पार होते ही सुखना से प्रशासन पानी छोड़ देगा। 

 

चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद के अनुसार वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। खतरे का निशान पार करते ही पानी छोड़ दिया जाएगा। बता दें कि बीते कुछ दिन से तेज बारिश की वजह से सुखना में लगातार जलस्तर में तेजी से बढ़ौतरी हुई है। अगर अगले एक-दो दिन में बारिश होती है या शिवालिक की पहाडिय़ों पर बरखा बरसती है तो सुखना के लैवल में बढ़ौतरी तय है और यह खतरे के निशान को पार कर जाएगी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!