सुखना कैचमैंट एरिया में बने तोड़े जाएंगे 250 अवैध घर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Mar, 2018 12:59 PM

sukhna catchment area

चंडीगढ़ प्रशासन के सम्पदा विभाग ने गांव कैम्बवाला में सुखना कैचमैंट एरिया में अवैध निर्माण हटाने के लिए एक बार फिर से तैयारी शुरू कर दी है।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन के सम्पदा विभाग ने गांव कैम्बवाला में सुखना कैचमैंट एरिया में अवैध निर्माण हटाने के लिए एक बार फिर से तैयारी शुरू कर दी है। 

 

विभाग ने 19 से 21 मार्च को ड्राइव चलाकर गांव कैम्बवाला में 250 अवैध घरों को गिराने का फैसला लिया है, जबकि तीन महीने पहले स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के चलते विभाग अपनी ड्राइव पूरी नहीं कर पाया था। इसके अलावा विभाग ने 28 मार्च को मनीमाजरा में भी ड्राइव चलाकर 400 अवैध झुग्गियों को हटाने का फैसला लिया है।

 

गांवों में 3 हजार अवैध घर :
यू.टी. प्रशासन के रूरल और पंचायत डिपार्टमैंट के रिकार्ड के अनुसार शहर के गांवों में लाल डोरे के बाहर 254 एकड़ एरिया में लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा है, जिसमें कुल तीन हजार के करीब अवैध घर शामिल हैं। इनमें 10 हजार के करीब लोग रह रहे हैं। 

 

इस निर्माण में रिहायशी इलाके के अलावा स्मॉल इंडस्ट्रीयलिस्ट यूनिट्स भी शामिल हैं। चंडीगढ़ के एक अधिकारी के अनुसार पिछले एक साल से वे लोगों को ये भूमि खाली करने के लिए 610 के करीब नोटिस जारी कर चुके हैं। 

 

चंडीगढ़ प्रशासन के अंडर हैं 14 गांव :
चंडीगढ़ शहर में इस समय 23 गांव हैं, जिसमें से 14 गांव चंडीगढ़ के प्रशासन के अंडर आते हैं, जबकि बाकी के गांव चंडीगढ़ नगर निगम के अंडर आते हैं। हालांकि सभी गांव में जनसंख्या कम है, लेकिन बाहर गांवों का एरिया अधिक फैला हुआ है। 

 

कहां-कितने अवैध घर :
मनीमाजरा      318
मौलीजागरां      50
रायपुरकलां      50
दड़वा            320
रायपुरखुर्द      220
हल्लोमाजरा      50
शाहपुर             41
धनास             500
सारंगपुर         80
खुड्डा लाहौरा   45
खुड्डा जस्सू    39
खुड्डा अलीशेर  211
कैंबवाला          350

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!