Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 May, 2018 08:05 AM
पिछले एक सप्ताह से चल रही गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से शहरवासियों को रविवार को भी राहत नहीं मिली।
चंडीगढ़(रश्मि) : पिछले एक सप्ताह से चल रही गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से शहरवासियों को रविवार को भी राहत नहीं मिली। शनिवार को जहां शहर का तापमान 43.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को इसमें दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 41.7 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरिंद्रपाल ने बताया कि आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। सोमवार को हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं लेकिन तीन दिन बाद गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है। उन्होंने बताया कि आगे पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
सुरिंद्रपाल ने बताया कि गर्मी का असर 10 जून तक अधिक रहेगा, उसके बाद गर्मी कम हो जाएगी। इस वर्ष प्री-मानसून जल्दी दस्तक दे देगा। 15 से 20 जून तक प्री-मानसून की बारिश हो सकती है।