Edited By pooja verma,Updated: 31 Dec, 2019 12:28 PM
कई दिन से धुंध से परेशान शहरवासियों को सोमवार को निकली धूप से राहत मिली।
चंडीगढ़ (राय): कई दिन से धुंध से परेशान शहरवासियों को सोमवार को निकली धूप से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सैल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 7 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।
विभाग के मुताबिक अफगानिस्तान में एक्टिव वैस्टर्न डिस्टर्बैंस के 31 दिसम्बर तक चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है। इसके चलते चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में सामान्य या उससे अधिक बारिश होने की संभावना है। उनके अनुसार 31 और 1 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। 2 जनवरी को बारिश होगी व उसके बाद कुछ दिन तक घना कोहरा छाएगा।