Edited By bhavita joshi,Updated: 16 Jan, 2019 12:56 PM
स्वाइन फ्लू का एक और पॉजीटिव केस सामने आया है।
पंचकूला(आशीष): स्वाइन फ्लू का एक और पॉजीटिव केस सामने आया है। मरीज 66 साल की महिला है और वह जीरकपुर में रहती है। उसका इलाज पंचकूला के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। नारायणगढ़ की मरीज भी पंचकूला के सिविल अस्पताल में एडमिट हुई है। उसे खांसी, बुखार है और डॉक्टरों को एच1एन1 की भी शंका है। उसके सैंपल पी.जी.आई. भेजे गए हैं। बुधवार को रिपोर्ट आएगी।
एक और मरीज के सैंपल पी.जी.आई. ने किए रिजैक्ट
वहीं, पंचकूला के एक और मरीज के सैंपल पी.जी.आई. ने रिजैक्ट कर दिए हैं। इससे पंचकूला हैल्थ डिपार्टमैंट पर सवाल खड़े हो रहे हैं। डायरैक्टर हैल्थ सर्विसिज हरियाणा डॉ. ऊषा गुप्ता की ओर से राज्य के सभी सी.एम.ओ. को सख्त हिदायतें दी है कि बिना सी.एम.ओ. के हस्ताक्षर के कोई भी प्राइवेट अस्पताल पी.जी.आई. चंडीगढ़, रोहतक पी.जी.आई. रोहतक और दिल्ली सैंपल न भेजे। प्राइवेट अस्पताल के सभी सैंपल पहले सी.एम.ओ. ऑफिस आएं, उसके बाद ही लैब में भेजे जाएं ताकि सैंपल रिजेक्ट न हों लेकिन प्राइवेट अस्पताल से पिंजौर के जिस मरीज के सैंपल पी.जी.आई. गए थे, वो पहले सी.एम.ओ. ऑफिस और फिर पी.जी.आई. गए इसके बावजूद उन्हें रिजैक्ट कर दिया गया। इस बारे में डॉ. ऊषा गुप्ता ने बताया कि हमने सख्त हिदायतें दी हैं कि कोई भी प्राइवेट अस्पताल बिना सी.एम.ओ. के एच1एन1 केसों के सैंपल जांच के लिए न भेजे।