55 ग्राम हैरोइन सहित दो काबू

Edited By bhavita joshi,Updated: 22 Jan, 2019 02:52 PM

take control with 55 grams of heroin

स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) मोहाली द्वारा दो आरोपियों को हैरोईन सहित गिरफ्तार किए जाने का समाचार है।

मोहाली(कुलदीप): स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) मोहाली द्वारा दो आरोपियों को हैरोईन सहित गिरफ्तार किए जाने का समाचार है। आरोपियों की पहचान सुखजीत सिंह निवासी समराला (लुधियाना) तथा कुलविन्द्र सिंह उर्फ कल्लू निवासी समराला (लुधियाना) के तौर पर हुई है। दोनों के कब्जे में से 55 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुई है। दोनों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे सफेद रंग की पजैरो कार में हैरोइन लेकर घड़ुंआं से खरड़ साइड को आ रहे थे। 

एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिन्द्र सिंह सोहल ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर ए.एस.आई. सुखविन्द्र सिंह ने घड़ुंआं बस स्टैंड के नजदीक नाकेबंदी की हुई थी। सफेद रंग की चंडीगढ़ नंबर पजैरो कार जैसे नाके से गुजरने लगी तो उसे रोक कर तलाशी ली गई। कार चालक सुखजीत सिंह निवासी गांव बालियों (समराला) तथा साथ वाली सीट पर बैठे कुलविन्द्र सिंह उर्फ कल्लू निवासी समराला के कब्जे में से 55 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। दोनों को पकड़ कर एस.टी.एफ. पुलिस थाने ले जाया गया, जहां पर दोनों खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

पुलिस को दिल्ली निवासी नाइजीरियन की तलाश
पूछताछ में पता चला कि आरोपी कुलविन्द्र सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है। दो वर्ष पहले दीपक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोस्ती सुखजीत सिंह से हुई। आरोपी सुखजीत सिंह प्रॉपर्टी डीलरी का काम करता है। आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली निवासी एक नाइजीरियन से हैरोइन लेकर आते थे। दोनों व्यक्ति दिल्ली से कम दाम पर हैरोइन लाकर घड़ुंआं, खरड़, मोहाली तथा चंडीगढ़ में ग्राहकों को बेचते थे। आरोपियों सुखजीत सिंह तथा कुलविन्द्र सिंह उर्फ कल्लू को आज ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिस दौरान दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड दौरान दोनों से और पूछताछ की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!