Edited By Priyanka rana,Updated: 19 Aug, 2018 10:32 AM
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से बिना डैपुटेशन पर आए शिक्षकों को भेज दिया गया है और 78 नए शिक्षकों को पंजाब-हरियाणा से चंडीगढ़ बुला लिया गया है।
चंडीगढ़(रश्मि) : चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से बिना डैपुटेशन पर आए शिक्षकों को भेज दिया गया है और 78 नए शिक्षकों को पंजाब-हरियाणा से चंडीगढ़ बुला लिया गया है। इनमें से डैपुटेशन पर आने 51 शिक्षक पंजाब से हैं बाकि 27 शिक्षक हरियाणा से डैपुटेशन पर बुलाए जा रहे हैं।
इन टीचर्स में शिक्षकों में सोशल स्टडी, मैथ्स, डी.पी.ई., साइंस आदि विषयों के हैं। बता दें कि आने वाले शिक्षकों में अधिकतर शिक्षक वे हैं जो चंडीगढ़ के आस-पास के एरिया से डैपुटेशन पर चंडीगढ़ आ रहे हैं। पंजाब से आने वाले शिक्षक मोहाली, खरड़, रोपड़, रूपनगर से हैं। वहीं हरियाणा से चंडीगढ़ डैपुटेशन पर आने वाले शिक्षक भी चंडीगढ़ के आस पास के एरिया से हैं।
पंजाब से ये आए
विषय टीचर्स
सोशल स्टडी 31
मैथ्स 4
अंग्रेजी 4
डी.पी.ई. 4
साइंस (नॉन मैडीकल) 4
हरियाणा से ये आए
विषय टीचर्स
सोशल स्टडी 11
मैथ्स 2
होम साइंस 2
डी.पी.ई. 5
साइंस 7
टीचर्स को जल्द अलॉट किए जाएंगे स्टेशन :
शिक्षा विभाग द्वारा जिन शिक्षकों को चंडीगढ़ डैपुटेशन पर बुलाया जाना है उनके नामों की लिस्ट जारी कर दी है। जल्द शिक्षकों को स्टेशन मुहैया करवा दिया जाएगा। विभाग खराब परिणामों को देखते हुए यह कदम उठाया है।