Edited By ,Updated: 05 Apr, 2017 12:21 PM
7वीं हॉकी इंडिया नैशनल चैम्पियनशिप के लिए शहर की जूनियर वूमैन टीम का चयन 5 अप्रैल को हॉकी स्टेडियम सैक्टर-42 में दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा।
चंडीगढ़(लल्लन) : 7वीं हॉकी इंडिया नैशनल चैम्पियनशिप के लिए शहर की जूनियर वूमैन टीम का चयन 5 अप्रैल को हॉकी स्टेडियम सैक्टर-42 में दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। यह जानकारी हॉकी चंडीगढ़ एसोसिएशन के जनरल सचिव अनिल वोहरा ने दी। इसके साथ ही सीनियर वूमैन टीम का चयन 6 अप्रैल, सब-जूनियर लड़कों टीम का 7 अप्रैल व जुनियर लड़कों टीम का चयन 8 अप्रैल को सैक्टर-42 हॉकी स्टेडियम में 2.30 बजे किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में चयनित खिलाड़ी 15 अप्रैल से 10 मई तक होने वाली नैशनल हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।