बदल सकता हैं तेजस ट्रेनका समय

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2018 01:15 PM

tejas train time may change

तेजस ट्रेन के चंडीगढ़ से संचालन समय को लेकर अब रेलवे बोर्ड और अंबाला मंडल आमने-सामने आ गए हैं।

चंडीगढ़ (लल्लन): तेजस ट्रेन के चंडीगढ़ से संचालन समय को लेकर अब रेलवे बोर्ड और अंबाला मंडल आमने-सामने आ गए हैं। बोर्ड का कहना है कि दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 7.30 बजे चले और चंडीगढ़ सुबह 9.55 बजे पंहुचे। वहीं चंडीगढ़ से यह दोपहर 1 बजे रवाना हो। 

 

इसकी रिपोर्ट अंबाला मंडल को 15 दिन में भेजनी थी। मंडल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जो समय बोर्ड ने सुझाया है उस दौरान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से कई ट्रेनों का आवागमन रहता है। इस कारण ऐसा होना संभव नहीं है। रेलवे बोर्ड को जो टाइम टेबल भेजा है उस पर बोर्ड संतुष्ट नहीं है। इस कारण तेजस के संचालन को लेकर बोर्ड ने अभी तक घोषणा नहीं की है। 

 

चंडीगढ़ में सुबह प्लेटफार्म नहीं उपलब्ध 
सूत्रों के मुताबिक अंबाला मंडल ने जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें प्लेटफार्म का अभाव, ट्रेन का रखरखाव, साफ-सफाई के लिए भी वाशिंग लाइन में भी जगह उपलबध नहीं है। अंबाला मंडल ने रिपोर्ट के बदले जो जवाब रेलवे बोर्ड को भेजा है उसमें कहा गया है कि चंडीगढ़ में यह ट्रेन 12.25 बजे तक पंहुचे और वहां से दिल्ली के लिए 14.30 बजे रवाना हो।  

 

चंडीगढ़ शताब्दी आगरा तक चलाने की प्लाङ्क्षनग
चंडीगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या-12045/45 चंडीगढ़ शताब्दी को जल्द आगरा तक चलाने की प्लाङ्क्षनग है। इसका टाइम टेबल भी जल्द लागू कर दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड के मुताबिक चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी में पहले ही यात्रियों का अभाव है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!