गांव पड़ोल में बनेगा न्यू थाना, लोगों की परेशानियों को किया जाएगा दूर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jan, 2018 09:51 AM

thana

न्यू चंडीगढ़ में बढ़ती आबादी को देखते हुए पड़ोल में न्यू थाना स्थापित होगा। इस थाने के बनने से लोगों को आने वाली परेशानियों को दूर किया जाएगा। इस थाने के निर्माण के लिए मोहाली पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी काम में जुटे हुए हैं।

नयागांव(मुनीष) : न्यू चंडीगढ़ में बढ़ती आबादी को देखते हुए पड़ोल में न्यू थाना स्थापित होगा। इस थाने के बनने से लोगों को आने वाली परेशानियों को दूर किया जाएगा। इस थाने के निर्माण के लिए मोहाली पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी काम में जुटे हुए हैं। 

 

मोहाली पुलिस विभाग ने इस थाने के निर्माण के लिए पंजाब सरकार को प्रोपोजल भेज दिया है और सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद इस थाने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में न्यू चंडीगढ़ का थाना मुल्लांपुर गरीबदास में चल रहा है, जहां लोगों को पहुंचने के लिए कई परेशानियों को सामना कर थाने में अपनी शिकायत देने के लिए पहुंचना पड़ता है। 

 

लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए पुलिस विभाग ने गांव पड़ोल में एक किला जमीन एक्वायर कर इसकी रजिस्ट्री भी करवा ली है। पड़ोल में बनने वाला थाना आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां पर लोगों के बैठने और पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। 

 

डी.एस.पी. की भी हो सकती है नियुक्ति :
सूत्रों से पता चला है आबादी को देखते हुए पड़ोल में बनने वाले थाना में डी.एस.पी. की नियुक्ति भी हो सकती है। अभी लोगों को उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने के लिए मोहाली या खरड़ जाना पड़ता है। खरड़ में डी.एस.पी. बैठते हैं, न्यू चंडीगढ़ के लोग पुलिस विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं कि डी.एस.पी. की पोस्ट न्यू  चंडीगढ़ को भी दी जाए। अब लोगों की यह गुहार पूरी हो सकती है। 

 

नयागांव थाना चल रहा किराए की इमारत में :
नयागांव का थाना किराए की इमारत में चल रहा है। थाने में 3 से 4 कमरे हैं जिसमें अधिकारी और कर्मचारी काम करने को मजबूर हैं। अब इस थाना को भी अपनी इमारत मिल सकती है। पुलिस विभाग के अधिकारी इस थाने के लिए जमीन की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं सोहाना थाने की इमारत का कार्य शुरू हो गया है। सरकार ने इस इमारत को बनाने के लिए 10 करोड़ रुपए की ग्रांट दी है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!