Edited By bhavita joshi,Updated: 02 Jun, 2019 12:04 PM
मोहाली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के चलते साडू पर जानलेवा हमला कर दिया।
डेराबस्सी(गुरप्रीत): मोहाली निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के चलते साडू पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में साडू बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसका इलाज पी.जी.आई. चंडीगढ़ में चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए मुबारिकपुर जांच अधिकारी ए.एस.आई. गुरवरियास सिंह ने बताया कि गांव दफरपुर में सब्ज़ी की दुकान लगाने वाले भुलेखी राम पर बीती 29 और 30 मई की रात एक व्यक्ति ने ईंटों से हमला कर दिया था। जिसमे वह गंभीर घायल हो गया था। घायल का चंडीगढ़ सैक्टर-32 अस्पताल में ईलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि 60 वर्षीय भुलेखी राम का अपनी साली सावित्रि के साथ बीते कई सालों से अवैध संबंध थे। जिसके बारे में सावित्रि के पति अमर सिंह को पता चल गया जोकि इसका विरोध कर रहा था। परन्तु उसकी पत्नी और उसका साडू नहीं हटे। इससे परेशान होकर अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश निवासी अपने एक साथी ब्रिज मोहन के साथ मिलकर अपने साढू को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची।
जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पहले हमला करने वाले ब्रिज मोहन को गिरफ़्तार कर आज अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया। मुख्य आरोपी अमर सिंह ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि उसने यह हमला अपनी पत्नी और साढू के साथ अवैध संबंधों से तंग आ कर करवाया था। पुलिस अमर सिंह को कल अदालत में पेश करेगी। भुलेखी राम गांव दफरपुर में सब्ज़ी की दुकान व आरोपी अमर सिंह मोहाली में करियाना की दुकान चलाता है।