सी.एच.बी. ने ई.डब्ल्यू.एस. फ्लैट्स के आरक्षित मूल्य में की बढ़ौतरी

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 10 Aug, 2022 07:43 PM

the board is also going to keep 30 new flats in this auction

चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की ई-टैंडरिंग करने जा रहे हैं। ई-टैडरिंग में फ्री होल्ड पर 53 आवासीय व 2 व्यावसायिक और लीज होल्ड पर 99 व्यावसायिक संपत्तियों को शामिल किया गया है। जिन क्षेत्रों की आवासीय संपत्तियों के लिए पिछली...

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा)। चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की ई-टैंडरिंग करने जा रहे हैं। ई-टैडरिंग में फ्री होल्ड पर 53 आवासीय व 2 व्यावसायिक और लीज होल्ड पर 99 व्यावसायिक संपत्तियों को शामिल किया गया है। जिन क्षेत्रों की आवासीय संपत्तियों के लिए पिछली बार बोर्ड को अच्छा रिस्पांस मिला था, उनके आरक्षित मूल्य में पहले से बढ़ौतरी कर दी गई है। यही कारण है कि कई एरिया के ई.डब्ल्यू.एस. फ्लैट्स के आरक्षित मूल्य में भी करीब एक लाख रुपए की बढ़ौतरी हो गई है। यही कारण है कि सैक्टर-49 ई.डब्ल्यू.एस. फ्लैट्स का आरक्षित मूल्य अब 27.08 लाख हो गया है, जबकि सैक्टर-51 के 2 बैडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य 92.78 लाख रुपए रखा गया है।

 

 

बोर्ड इस नीलामी में 30 नए फ्लैट्स को भी रखने जा रहा है। ये ई.डब्ल्यू.एस., वन-बी.एच.के. और टू-बी.एच.के. हैं, जो इंदिरा कालोनी, सैक्टर-51, 63, 49, 26 और सैक्टर-38 वैस्ट में मौजूद हैं। ये सभी पहली बार ई-नीलामी में शामिल किए गए हैं।

 

 

सी.एच.बी. 99 व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी भी कर रहा है। इस बार इनका आरक्षित मूल्य 15 प्रतिशत तक कम किया गया है, जबकि मनीमाजरा इंदिरा कॉलोनी की आवासीय संपत्तियों का आरक्षित मूल्य भी इतना ही कम किया गया है। इच्छुक बोलीदाता 16 अगस्त से इन संपत्तियों के लिए बोली जमा करवा सकेंगे, जबकि 6 सितम्बर सुबह 10 बजे तक फाइनल बोली जमा करवाई जा सकेगी। इसी दिन सुबह 10.15 बजे सभी बिड्स ओपन की जाएंगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!