हरियाणा दिवस पर करनाल में होगा राज्यस्तरीय समारोह

Edited By ashwani,Updated: 30 Oct, 2020 07:48 PM

the ceremony

सोनीपत को छोड़ शेष जिलों में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा सरकार ने 1 नवम्बर को हरियाणा दिवस के अवसर पर करनाल में राज्य स्तरीय समारोह और जिला सोनीपत को छोड़ शेष जिलों में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इस दिन राष्ट्रीय एकता दिवस भी मनाया जाएगा, जो हर वर्ष 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। कार्यक्रम में भाग लेने वालों को राष्ट्रीय एकता शपथ भी दिलवाई जाएगी।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला रोहतक में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता व खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप ङ्क्षसह पंचकूला, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अम्बाला, शिक्षा मंत्री कंवर पाल कुरुक्षेत्र और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा फरीदाबाद में मुख्यातिथि होंगे।

 


बिजली मंत्री रणजीत ङ्क्षसह व सांसद धर्मबीर भिवानी, सहकारी मंत्री  बनवारी लाल रेवाड़ी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव महेंद्रगढ़, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा कैथल और पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक हिसार में मुख्यातिथि होंगे।
जिला पंचकूला और भिवानी में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा, राज्यसभा सांसद लैफ्टिनैंट जनरल डी.पी वत्स गुरुग्राम, सोनीपत के सांसद रमेश चंद कौशिक जींद, रोहतक के सांसद अरङ्क्षवद शर्मा झज्जर, सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल पानीपत, विधायक सोमबीर सांगवान चरखी दादरी, विधायक  दुराराम फतेहाबाद, विधायक जगदीश नय्यर मेवात (नूंह), विधायक  दीपक मंगला पलवल, विधायक ईश्वर ङ्क्षसह सिरसा और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा यमुनानगर में मुख्यातिथि होंगे।
पुलिस मुख्यालय, सभी रेंज व जिलों में होंगे कार्यक्रम
हरियाणा पुलिस की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में समस्त राज्य में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप ङ्क्षसह विर्क ने कहा कि सभी रेंज ए.डी.जी.पी./आई.जी.पी. के साथ-साथ गुरुग्राम और फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नरों को उचित कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है। करनाल, अम्बाला, हिसार, रोहतक, साऊथ रेंज, फरीदाबाद व गुरुग्राम में शपथ ग्रहण समारोह व शाम को मार्च-पास्ट शामिल है। इसके अतिरिक्त जिला और पुलिस मुख्यालय पर भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विर्क ने कहा कि पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अॢपत करने के लिए गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर एकता दिवस परेड का आयोजन भी किया जाएगा। पुलिस बलों ने देश की आंतरिक सुरक्षा और संप्रभुता के लिए अनगिनत बलिदान दिए हैं। 31 अक्तूबर को आयोजन से पुलिसबल देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प दोहराते हुए अपनी सेवा के पथ पर आगे बढऩा जारी रखेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!