रिजोर्ट मालिक के ड्राइवर ने खुद को गोली से भूना, मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jul, 2017 09:26 AM

the driver shot himself

कसौली स्थित बाबा रिजोर्ट के मालिक हरदीप सिंह टिवाना के ड्राइवर कल्याण सिंह ने मंगलवार सुबह सैक्टर-38 वेस्ट की कोठी में संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली।

चंडीगढ़(सुशील) : कसौली स्थित बाबा रिजोर्ट के मालिक हरदीप सिंह टिवाना के ड्राइवर कल्याण सिंह ने मंगलवार सुबह सैक्टर-38 वेस्ट की कोठी में संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। 

 

गोली चलने की आवाज सुनकर दो नौकर कमरे में गए तो ड्राइवर फर्श पर पड़ा हुआ था। उसके सिर से खून बह रहा था और साथ में ही पिस्टल पड़ी हुई थी। रसोईया राम अवध ने मामले की सूचना पुलिस और मालिक हरदीप सिंह को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और मालिक मौके पर पहुंचे। 

 

थाना पुलिस ने जांच के बाद सी.एफ.एस.एल. टीम को बुलाया। लगभग 6 घंटे बाद पुलिस ने मृतक ड्राइवर मोहाली फेस-11 निवासी कल्याण सिंह के शव को सैक्टर-16 जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कल्याण सिंह ने शुगर की बीमारी से तंग आकर खुद को गोली मारी है।


पी.जी.आई. जाना था चैकअप करवाने :
40 वर्षीय कल्याण सिंह कसौली स्थित बाबा रिजोर्ट के मालिक हरदीप सिंह टिवाना के पास 15 साल से ड्राइवर की नौकरी करते थे। सोमवार रात को लेट होने पर कल्याण सिंह हरदीप सिंह की सैक्टर-38 स्थित कोठी में रूक गया। सुबह हरदीप सिंह अपने दोस्त से मिलने सैक्टर-19 चले गए और पी.जी.आई. में चैकअप करवाने के लिए ड्राइवर कल्याण सिंह करीब नौ बजे तैयार हो गया था। 

 

जिसके बाद कल्याण सिंह कोठी की पहली मंजिल पर मालिक हरदीप सिंह के कमरे में गया और उसने पिस्टल निकालकर खुद को गोली मार ली। रसोईया राम अवध ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर वह और एक अन्य नौकर पहली मंजिल के कमरे में गए तो अंदर कल्याण सिंह लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके पास पिस्टल पड़ी हुई थी।

 

15 वर्ष से कर रहा था नौकरी :
सूचना मिलते ही डी.एस.पी. दीपक यादव और मलोया थाना प्रभारी रामरतन शर्मा मौके पर पहुंचे। वहीं कोठी के मालिक हरदीप सिंह अपने वकील के साथ पहुंचे। पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी मालती भी कोठी पहुंच गई। उन्होंने बताया कि उसकी दो बेटी और एक बेटा है। पिछले 15 साल से उनके पति हरदीप सिंह के पास नौकरी करते थे। पुलिस के मुताबिक कल्याण सिंह काफी समय से बीमार चल रहा था जिस कारण वह डिप्रेशन में था। वहीं कोठी मालिक हरदीप सिंह ने मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। 

 

फर्श पर 6 घंटे पड़ा रहा शव :
कल्याण सिंह ने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे खुद को गोली मारी थी। सूचना पाकर थाना पुलिस और अफसर जांच करने पहुंचे। करीब 10 बजे फॉरैंसिक टीम पहुंची। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस ने सी.एफ.एस.एल. टीम बुलाई। सी.एफ.एस.एल. टीम करीब 12:45 बजे मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक टीम जांच करती रही। इसके बाद पुलिस ने कल्याण सिंह के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!