ठंड का प्रकोप, न्यून्तम तापमान पहुंचा 4.7 डिग्री पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jan, 2018 11:57 PM

the minimum temperature reached 4 7 degrees

दिनों दिन ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सैल्सियस रहा। हालांकि कोहरा छंटने और धूप निकलने के बाद कुछ राहत जरूर मिली लेकिन सूरज ढलते ही सर्द हवाओं ने फिर से मुश्किल बढ़ा दी।

चंडीगढ़, (रश्मि रोहिला) : दिनों दिन ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सैल्सियस रहा। हालांकि कोहरा छंटने और धूप निकलने के बाद कुछ राहत जरूर मिली लेकिन सूरज ढलते ही सर्द हवाओं ने फिर से मुश्किल बढ़ा दी। ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं।

 हालांकि पिछले दिनों से दिन के तापमान में बढ़त देखी गई है। वहीं रात का तापमान डाऊन चला गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया था कि दिन गर्म और राते ठंडी होंगी। इसके साथ-साथ मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरिंद्र पॉल ने बताया कि 10 जनवरी से 12 जनवरी तक वैस्टर्न डिस्ट्रबैंस के चलते सर्द हवांए ठंड और बढ़ाएगीं।

इसका असर अभी से ही  दिखना शुरू हो गया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सैल्सियस रहा तथा न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सैल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को भी दिन में धूप के चलते दिन में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!