Edited By bhavita joshi,Updated: 27 Nov, 2018 09:06 AM
पटियाला से लाकर चंडीगढ़ में अफीम सप्लाई करने आए चंडीगढ़ पुलिस के हैड कांस्टेबल के दामाद को सारंगपुर थाना पुलिस ने गवर्नमैंट हाई स्कूल के पास नाका लगाकर दबोच लिया।
चंडीगढ़(सुशील): पटियाला से लाकर चंडीगढ़ में अफीम सप्लाई करने आए चंडीगढ़ पुलिस के हैड कांस्टेबल के दामाद को सारंगपुर थाना पुलिस ने गवर्नमैंट हाई स्कूल के पास नाका लगाकर दबोच लिया। युवक के बैग से 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान पटियाला स्थित मालवा कालोनी निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई। सारंगपुर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
सारंगपुर थाना प्रभारी राम रतन शर्मा को सोमवार को सूचना मिली कि पटियाला से एक युवक सारंगपुर होकर चंडीगढ़ मेंं अफीम सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस ने गवर्नमैंट हाई स्कूल के पास नाका लगाया। नाका देख युवक वापस जाने लगा। पुलिस को शक हुआ व उसे थोड़ी दूर जाकर दबोच लिया। आरोपी पटियाला से 7000 हजार की एक तोले अफीम खरीदकर चंडीगढ़ में 8500 रुपए तोले में बेचता है।