Edited By Priyanka rana,Updated: 17 Aug, 2019 09:33 AM
चोरों ने सैक्टर-40 में 3 घरों से लाखों का कैश और सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
चंडीगढ़(संदीप) : चोरों ने सैक्टर-40 में 3 घरों से लाखों का कैश और सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ सी.सी.टी.वी. फुटेज लगी है, जिनमें पांच संदिग्ध नजर आ रहे हैं। चोरों ने वीरवार को इन तीनों वारदातों को दोपहर 12.30 से लेकर 1.50 बजे के बीच अंजाम दिया।
राधा गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को राखी पर वह सैक्टर-22 में अपनी बहन के घर गई थी। पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हुई है। घर पहुंच कर उन्होंने देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ है। अलमारी में रखे हुई डेढ़ लाख रुपए और सोने व चांदी के गहने गायब थे।
वहीं, कुछ दूरी पर रहने वाले अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर से चांदी के गहने चोरी किए गए हैं। यहीं के रहने वाले नरेश ने भी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर से चोर गहने और घड़ी चुरा ले गए।