Edited By Priyanka rana,Updated: 15 Feb, 2020 10:23 AM
किशनगढ़ के रहने वाले सत्यपाल के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में रखी हुई डेढ़ लाख रुपए की नकदी, सोने चांदी के अभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
चंडीगढ़(संदीप) : किशनगढ़ के रहने वाले सत्यपाल के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में रखी हुई डेढ़ लाख रुपए की नकदी, सोने चांदी के अभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने सत्यपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह करनाल में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गए हुए थे।
पुलिस को दी शिकायत में सत्यपाल ने बताया कि 6 फरवरी को करनाल में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर में आयोजित शादी समारोह में गया हुआ था। 9 तारीख को उन्हें घर में चोरी के बारे में पता चला। जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि अलमारी में से डेढ़ लाख कैश, एक सोने की अंगूठी, तीन जोड़े बालियां, 650 ग्राम चांदी व अन्य सामान गायब था। जिसके चलते उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के अधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।