Edited By Priyanka rana,Updated: 06 Mar, 2020 12:20 PM
सैक्टर-2 मेंं एक महिला दीवार फांद कर घर में घुसती है और 6 मिनट के अंदर घर में लगी टूटियां चोरी कर फरार हो जाती है।
पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-2 मेंं एक महिला दीवार फांद कर घर में घुसती है और 6 मिनट के अंदर घर में लगी टूटियां चोरी कर फरार हो जाती है। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद है। सूचना पाकर पुलिस कर्मी मौके पर पहुुंचे।
जानकारी अनुसार सैक्टर-2 निवासी गुरबख्श सिंह ने बताया वीरवार दोपहर घर की पहली मंजिल पर था। दोपहर में आंख लग गई। दोपहर बाद 3.39 बजे एक महिला घर की पिछली दीवार फांद कर अंदर घुसी।
महिला किचन किचन और बाथरूम लगी टूटियां चोरी कर एक बोरी मेंं डालकर बाहर आती है। 3 बजकर 45 मिनट पर दीवार फांद कर फरार हो जाती है। यह सारी घटना घर मेंं लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।
पानी की आवाज सुनकर खुली नींद :
गुरबख्श सिंह ने बताया कि पानी बहने की आवाज सुनाई दी तो नींद खुली। जब नीचे आकर देखा कि घर से टूटियां गायब हैं।
पुलिस चौकी सैक्टर-2 पहुंचे और सूचना दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और महिला की तलाश की लेकिन महिला का पता नहीं चला। चोरी की पुलिस को दे दी है।