मकान में घुसकर चोरों ने उड़ाया सामान

Edited By Priyanka rana,Updated: 23 May, 2020 12:53 PM

theft

चोरों ने वीरवार रात को सैक्टर-23 स्थित मकान में घुसकर सोने के गहने, एन-95 मास्क, सैनीटाइजर के बॉक्स, हजारों की नकदी और साबुन चोरी कर लिया।

चंडीगढ़ (सुशील) : चोरों ने वीरवार रात को सैक्टर-23 स्थित मकान में घुसकर सोने के गहने, एन-95 मास्क, सैनीटाइजर के बॉक्स, हजारों की नकदी और साबुन चोरी कर लिया। वारदात के समय दंपति घर के अंदर कमरे में सो रहे थे, उन्हें चोर की भनक तक नहीं लगी। सुबह घर में सामान बिखरा देख मालकिन अनिशा ने सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-7 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है। 

सैक्टर-23 के मकान नंबर-2247 निवासी अनिशा ने बताया कि वीरवार रात को खाना खाने के बाद वह बेटे और पति के साथ बैडरूम में सो गई थी। शुकवार सुबह छह बजे उठकर बैडरूम से बाहर गई तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जब वह घर के मेन गेट का दरवाजा खोलने गई तो दूसरे कमरे में भी अलमारी और बैड से सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पति राजीव आहजा को उठाया और बिखर सामान दिखाया।

खिड़की से घुसे घर :
बाथरूम की कुंडी लगी थी। वह जब घर के पीछे गई देकर की खिड़की थी। चोर मकान के पीछे से स्टोर खिड़की से आए थे। चोर घर से मास्क, सैनीटाइजर, लॉइब्चॉय साबुन, 20,000 रुपए की ज्वैलरी और 2500 रुपए कैश ले गए। इसके अलावा एक लैपटॉप भी ले गए, जिसके अंदर उसके और पति के सारे कागजात थे।

6 साल के बच्चे ने देखा आंखें बंद कर लीं :
अनिशा ने बताया कि चोर उनके घर में करीब तीन बजे कै बाद दाखिल हुआ है। तीन बजे पति ने ए.सी. बंद किया था। अनिशा ने बताया कि चोर को उनके छह साल के बेटे ने देखा था। चोर ने सिर पर टोपी पहने रखी थी। बेटा चोर से डर गया और आंखे बंद करके सो गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!