Edited By Priyanka rana,Updated: 06 Jun, 2019 07:14 PM
सैक्टर-20 निवासी डॉक्टर अतुल सचदेवा के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने 5 ए.सी. की कॉपर वायर चुरा ले गए हैं।
चंडीगढ़(संदीप) : सैक्टर-20 निवासी डॉक्टर अतुल सचदेवा के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने 5 ए.सी. की कॉपर वायर चुरा ले गए हैं। यहां सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटैज के आधार पर सैक्टर-19 थाना पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश करने की कवायत शुरू कर दी है। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डॉ. अतुल ने शिकायत में बताया कि अज्ञात आरोपी बीते मंगलवार की रात उनके घर की छत लगे 5 ए.सी. की कॉपर वायर चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने जब सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को जांचा तो सामने आया कि आरोपियों ने यहां लगे पेड़ से छत पर चढ़कर वारदात को अंजाम दिया है। लेकिन अंधेरा होने के चलते आरोपी फुटेज में साफ नजर नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।