Edited By pooja verma,Updated: 19 Feb, 2019 07:58 PM
चोर 24 घंटे में तीन दोपहिया और एक चार पहिया वाहन चोरी कर फरार हो गए।
चंडीगढ़ (सुशील): चोर 24 घंटे में तीन दोपहिया और एक चार पहिया वाहन चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सैक्टर 16 निवासी मंयक कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह देखा तो बाइक चोरी हो गई थी।
सैक्टर-17 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। वहीं दूसरा वाहन सैक्टर-26 सब्जी मंडी से चोरी हुआ। पंचकूला सैक्टर-8 निवासी तरसेम कुमार ने बताया कि उसने अपनी बलैरो पिकअप सैक्टर 26 की सब्जी मंडी के शोरूम नंबर 179 के पीछे खड़ी की थी। सुबह देखा तो गाड़ी गायब थी।
तीसरा वाहन मनीमाजरा से चोरी हुआ। मनीमाजरा हाउसिंग कॉम्प्लैक्स निवासी अपित दुआ ने बताया कि उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। रात को किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली।
चौथा वाहन बुडै़ल में चोरी हुआ। बुड़ैल निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि उसका स्कूटर घर के बाहर खड़ा था। सुबह देखा तो स्कूटर गायब था। सैक्टर-17,26, 34 और मनीमाजरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी का मामला दर्ज कर लिया।