पानी को लेकर होगा तीसरा विश्व युद्ध : बदनौर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Sep, 2017 11:03 PM

third world war will take place on water  badnor

पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने कहा कि आने वाले समय में पानी विश्व भर के लिए बड़ी समस्या बनने वाला है, जोकि तीसरे विश्व युद्ध का कारण होगा। राज्यपाल सतगुरु जग्गी वासुदेव व ईशा फाऊंडेशन द्वारा नदियों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान रीवर...

चंडीगढ़, (रमेश): पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने कहा कि आने वाले समय में पानी विश्व भर के लिए बड़ी समस्या बनने वाला है, जोकि तीसरे विश्व युद्ध का कारण होगा। राज्यपाल सतगुरु जग्गी वासुदेव व ईशा फाऊंडेशन द्वारा नदियों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान रीवर रैली के चंडीगढ़ पहुंचने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर पंजाब सरकार व ईशा फाऊंडेशन के बीच हुए एम.ओ.यू. का आदान-प्रदान भी हुआ।

पंजाब सरकार की और से अतिरिक्त मुख्य सचिव एम.पी. सिंह  ने एम.ओ.यू .ईशा फाऊंडेशन को दिया। समझौते के तहत पंजाब सरकार पंजाब की नदियों के एक किलोमीटर के दायरे में निर्माण कार्य पर रोक लगाएगी और वहां नदियों के सरंक्षण के लिए पेड़ लगाए जाएंगे। बदनौर ने कहा कि पानी का महत्व हर एक व्यक्ति को समझना होगा और इस आंदोलन को जन आंदोलन का रूप देना होगा, तभी कम होते जलस्तर और सूख रही नदियों का उदार हो सकेगा।

 उन्होंने औद्योगिकरण पर भी लगाम लगाने की बात कही, जोकि जल स्त्रोतों का लुप्त होने का मुख्य कारण है। उन्होंने राजस्थान का उदहारण दिया जहां पानी के स्त्रोत ना होते हुए भी हरियाली अभियान चला और सफलता भी मिली, जबकि पंजाब पांच नदियों का प्रदेश होते हुए भी पानी की कमी झेल रहा है, जिसका बड़ा कारण लोगों में घटते जलस्तर को लेकर अवेयरनैस नहीं है।

 उन्होंने सतगुरु को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार उनके मिशन में उनके साथ है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह किसी कारणवश: कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए, लेकिन उनकी जगह उनकी पत्नी व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रवीण कौर कार्यक्रम में मौजूद रही।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!