सिटी योगाफुल : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैक्टर-17 स्थित प्लाजा हज़ारों लोगों ने लिया भाग

Edited By pooja verma,Updated: 22 Jun, 2019 12:39 PM

thousands of people took part in sector 17 on international yoga day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैक्टर-17 स्थित प्लाजा में हजारों की संख्या में योग किया। पी.एम. मोदी ने रांची में योग के दौरान दिए गए लाइव भाषण में जैसे ही ओम शब्द का उच्चारण किया तो लोगों में खूब जोश दिखा।

चंडीगढ़ (साजन): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैक्टर-17 स्थित प्लाजा में हजारों की संख्या में योग किया। पी.एम. मोदी ने रांची में योग के दौरान दिए गए लाइव भाषण में जैसे ही ओम शब्द का उच्चारण किया तो लोगों में खूब जोश दिखा। 

 

लोग पूरे कार्यक्रम के दौरान रुके रहे। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर मुख्यअतिथि थे। उन्होंने प्लाजा में तीन हजार से ज्यादा लोगों के साथ योग किया। मेयर राजेश कुमार सहित पंजाब और यू.टी. प्रशासन के तमाम आलाधिकारी भी मौजूद रहे। 

 

बदनौर ने कहा कि योग से भारत ने आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यह हमारी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता का परिचायक है।  सुबह 5 बजे से योग स्थल पर लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। 

 

पी.एम. के लाइव टैलीकास्ट भाषण के लिए प्लाजा परिसर में कई एल.ई.डी. स्क्रीन लगवाई गई थी। मोदी के भाषण के बाद 45 मिनट योग कार्यक्रम 7 से 8 बजे तक चला। प्रशासन ने सुबह 8.30 बजे तक पार्किंग और मल्टीपार्किंग को फ्री कर दिया, ताकि लोग अपने वाहन पार्किंग में खड़ा कर सकें। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!