धर्म परिवर्तन कर शादी का बनाया दबाव, परिवार सहित जान से मारने की दी धमकी

Edited By Priyanka rana,Updated: 05 Mar, 2020 09:56 AM

threat

न्यू चंडीगढ़ में एक लड़की पर शादी का दबाव बनाकर उसे धर्म परिवर्तन की धमकियां मिल रही हैं।

चंडीगढ(मुनीष ) : न्यू चंडीगढ़ में एक लड़की पर शादी का दबाव बनाकर उसे धर्म परिवर्तन की धमकियां मिल रही हैं। लड़की ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी को कुतुबदीन नामक लड़का लगभग 7 माह से परेशान कर रहा है। 

कुतुबदीन उस पर शादी करने का दबाव डाल रहा है। यही नहीं लड़की शादी करने से इंकार कर रही है तो उसे अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। वह कभी लड़की का रास्ता घेर लेता है तो कभी फोन करके परेशान करता है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि लड़के ने अपने बड़े भाई सिसवां निवासी अलीशाह  से जान से मारने की धमकियां दिलाई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों सिसवां पीर दरगाह में सेवादार हैं।  

परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी : 
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि अलीशाह ने लड़की फोन पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह उसके भाई के साथ शादी कर लेगी तो वह दोनों को विदेश भेज देगा। अगर ऐसा नहीं किया तो परिवार सहित उसे मार दिया जाएगा। 

यही नहीं उसने अपनी तांत्रिक विद्या से परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात भी कही। अलीशाह ने लड़की को जल्द से जल्द धर्म बदलने और अपने भाई के साथ शादी की बात भी कही। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने कहा कि इस घटना के बाद से उनकी लड़की सहमी हुई है। 

बैग में डाल दिया मोबाइल फोन : 
लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब लड़की ट्यूशन पढ़ कर अपने  घर आई तो उस ने आकर बैग में फोन देखा तो उसमें एक मिस कॉल थी। लड़की ने सोचा छायद उस की सहेली का फोन होगा । 

जब लड़की ने उस नंबर पर कॉल बैक की तो कुतुबदीन ने फोन उठाया और लड़की से गाली-गलौच करते हुए कहा कि यदि वह उसके साथ शादी नहीं करेगी तो वह उसे उठाकर ले जाएंगे या फिर गोलियों से उड़ा देंगे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!