67 लोगों को कोरोना, एक की मौत

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 03 Mar, 2021 12:36 AM

total number of patients now 21906

अब कुल मरीजों की संख्या 21906 तक पहुंच गई है

चंडीगढ़ (पाल): मंगलवार को शहर में 67 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। मरीजों में 36 पुरुष और 31 महिलाएं हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 21906 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1768 लोगों की टैस्टिंग हुई है। अभी 117 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। 24 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 472 हो गई है। नए मरीजों के साथ ही एक मरीज की मौत भी कन्फर्म हुई है।

 

मरीज कैंबवाला की रहने वाली 70 साल की महिला थी। मरीज को कोविड के साथ ही डायबिटीज और हाइपरटेंशन की परेशानी थी। पी.जी.आई. में उसकी मौत हुई है। अभी तक शहर में 354 पॉजीटिव लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मनीमाजरा से 8 और सैक्टर-44, 45 से 6 लोगों में वायरस पाया गया है। इससे पहले सोमवार को 69 लोगों में कोरोना पाया गया था। 
 

एक हफ्ते में कितने केस
तारीख              केस          एक्टिव केस
2 मार्च                67            472
1 मार्च               69             430
28 फरवरी          51             381  
27 फरवरी          60             357
26 फरवरी          69             322
25 फरवरी          49              279
24 फरवरी          41              250

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!