ट्रैफिक मार्शल को रास्ते में पुलिसकर्मियों ने मारे डंडे और लात-घूंसे, आंख पर आई गहरी चोट

Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Aug, 2019 09:30 AM

traffic marshal

जिले में ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चहल की ओर से ट्रैफिक पुलिस के साथ तैनात ट्रैफिक मार्शल को पुलिस कर्मियों ने उस समय बुरी तरह से पीट दिया, जब वह रात को चंडीगढ़ से अपने घर गोबिंद नगर लौट रहा था।

नयागांव(मुनीष) : जिले में ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चहल की ओर से ट्रैफिक पुलिस के साथ तैनात ट्रैफिक मार्शल को पुलिस कर्मियों ने उस समय बुरी तरह से पीट दिया, जब वह रात को चंडीगढ़ से अपने घर गोबिंद नगर लौट रहा था। 

पुलिसकर्मियों ने मार्शल को डंडे और लात-घूंसे मारे। पिटाई के कारण मार्शल की आंख पर गहरी चोट आई है। पी.जी.आई. में भर्ती मार्शल की आंख का आप्रेशन हुआ है। मार्शल ने नयागांव थाने के हैड कांस्टेबल छिंद्रपाल सिंह व पी.सी.आर. मुलाजिम के खिलाफ एस.एस.पी. मोहाली को शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि पिटाई करने के बाद दोनों पुलिस मुलाजिम उसकी जेब से 4500 रुपए और मोबाइल भी छीन ले गए।

एस.पी. से शिकायत करने की बात की तो शुरू कर दी मारपीट :
घायल ट्रैफिक मार्शल अमनदीप ने बताया कि देर रात वह चंडीगढ़ से घर लौट रहे थे। जब वह नाडा पुल के पास पहुंचा तो दो पंजाब पुलिस के मुलाजिम एक गाड़ी के पास बहस कर रहे थे। जब उसने उनसे पूछा कि क्या हुआ तो पुलिसवाले बदतमीजी पर उतर आए। 

मार्शल ने कहा कि जब मैंने पुलिसवालों को कहा कि आपकी शिकायत एस.एस.पी. से करूंगा तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। पीटने वालों में हवलदार छिद्रपाल सिंह और पी.सी.आर. कर्मी था। जब वह शिकायत देने थाने गया तो वहां पर कोई मौजूद नहीं था। 

समझौते का दबाव डाला :
घायल ट्रैफिक मार्शल ने जानकारी मोहाली कंट्रोल रूम में दी गई। थाने से पुलिस पहुंची, लेकिन मार्शल पर समझौते का दबाव डाला गया, लेकिन वह केस दर्ज करवाना चाहता है। मार्शल ने बताया कि घटना से अगले दिन थाने से कर्मचारी मोबाइल और पर्स देने आए थे, मगर उसके 4500 रुपए नहीं दिए गए। घायल अमनदीप ने बताया कि पुलिस बयान लिखने आई लेकिन पुलिस वाले उनको डराकर समझौते का दबाव डाल रहे हैं, लेकिन मैं समझौता नहीं करूंगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!