Edited By bhavita joshi,Updated: 23 Feb, 2019 12:32 PM
नार्काेटिक कंट्रोल ब्यूरो (एन.सी.बी.) चंडीगढ़ की ओर से वर्ष 2016 में नशीले पदार्थ गांजे सहित पकड़े गए चार आरोपियों को शुक्रवार को मोहाली की जिला अदालत ने दोषी करार दे दिया है।
मोहाली(कुलदीप): नार्काेटिक कंट्रोल ब्यूरो (एन.सी.बी.) चंडीगढ़ की ओर से वर्ष 2016 में नशीले पदार्थ गांजे सहित पकड़े गए चार आरोपियों को शुक्रवार को मोहाली की जिला अदालत ने दोषी करार दे दिया है। अदालत ने इस केस में फैसला सुनाने के लिए केस पैंडिंग रख लिया है। जिन आरोपियों को दोषी करार दिया है उनमें बुद्धी सिंह, गंगा सिंह, भूपिन्द्र सिंह तथा यशपाल के नाम शामिल हैं।
जानकारी मुताबिक 13 मई 2016 को एन.सी.बी. द्वारा 3 किलोग्राम 130 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा पकड़े जाने संबंधी उक्त चारों आरोपियों खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। उस केस की सुनवाई मोहाली की जिला अदालत में चल रही थी। शुक्रवार को अदालत ने उन्हें दोषी करार देकर अगला फैसला पैंडिंग रख लिया है। अगली तारीख पर उन्हें सजा सुनाए जाने की संभावना है।