Edited By Priyanka rana,Updated: 30 Jun, 2019 01:35 PM
रेलवे ने चंडीगढ़ से जाने व आने वाली 19 ट्रेनों के टाइम टेबल में परिवर्तन किया है।
चंडीगढ़(लल्लन) : रेलवे ने चंडीगढ़ से जाने व आने वाली 19 ट्रेनों के टाइम टेबल में परिवर्तन किया है। रेलवे की ओर से जारी नए टाइम टेबल में 5 से 30 मिनट तक समय बढ़ाया व कम किया गया है।
विभाग की ओर से नया टाइम टेबल 1 जुलाई से लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही खरड़ के लोगों की कई दिन से चल रही मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से चंडीगढ़ से अमृतसर व ऊना-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रैस का ठहराव खरड़ रेलवे स्टेशन पर घोषित किया गया है।
यही नहीं विभाग की तरफ से कालका से शिमला चलने वाली ट्रेनों के टाइम टेबल में भी परिवर्तन किया गया है। अंबाला मंडल के डी.आर.एम. ने बताया कि खरड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर कई दिन से यात्रियों की मांग चल रही थी। वहीं कालका-दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रैस की दोनों ट्रेनों के टाइम टेबल में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है।
गाड़ी का नाम चंडीगढ़ से रवाना होगी
चंडीगढ़-कोचिवल्ली 9.20 बजे
चंडीगढ़-लखनऊ 9.05 बजे
चंडीगढ़-पाटलीपुत्र 21.30 बजे
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ 23.20 बजे
चंडीगढ़-बांद्रा 05.45 बजे
चंडीगढ़-फिरोजपुर 16.40 बजे
चंडीगढ़-अमृतसर 06.40 बजे
चंडीगढ़-अमृतसर 16.50 बजे
कालका-श्री माता वैष्णो देवी 18.40 बजे
कालका से शिमला ट्रेनों के टाइम टेबल में भी बदलाव
गाड़ी संख्या पुराना टाइम टेबल नया टाइम टेबल
52458 14.20 बजे 14.15 बजे
52452 17.50 बजे 17.55 बजे
52454 18.30 बजे 18.35 बजे
52444 09.40 बजे 09.20 बजे
आने वाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या नया टाइम टेबल
12242 09.45 बजे
12412 22.20 बजे
15903 13.20 बजे
12527 13.20 बजे
12311 04.35 बजे
14888 05.55 बजे
खरड़ रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज :
खरड़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओर से दो ट्रेनों का नया स्टॉपेज बनाया गया है। ऊना से दिल्ली जनशताब्दी व चंडीगढ़-अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन का अब 2 मिनट का ठहराव खरड़ रेलवे स्टेशन पर बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12057 दिल्ली से ऊना के लिए चलती है। यह ट्रेन खरड़ रेलवे स्टेशन पर 19.37 बजे पहुंचेगी, जबकि यही ट्रेन ऊना से दिल्ली जाते समय खरड़ रेलवे स्टेशन पर 07.04 बजे रूकेगी।